Wednesday, October 21st, 2026

IND vs SA: पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने बताया, दक्षिण अफ्रीका में चेतेश्वर पुजारा को कौन कर सकता है रिप्लेस

 नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में टी-20 और टेस्ट सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर सबसे पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए कप्तान विराट कोहली, हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ना लाजिमी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि चेतेश्वर पुजारा, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, जबकि मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ी अच्छा खेलकर उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने तो दक्षिण अफ्रीका में पुजारा की जगह मयंक को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात की है।
 

अपने यूट्यूब चैनल 'खेलनीति' पर बात करते हुए करीम ने बताया कि मयंक नंबर तीन पर पुजारा की जगह बल्लेबाजी करने के लिए सबसे बढ़िया उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, ''इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट को लेना है कि उन्हें किसे खिलाना है और किसे नहीं।'' उन्होंने आगे कहा, ''मयंक ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। यह सलामी बल्लेबाज डिफेंसिव और अटैकिंग दोनों तरह ही शैली में बल्लेबाजी करने में सक्षम है।''

 

#IND vs SA

Source : Agency

पाठको की राय