Wednesday, October 21st, 2026

IND vs SA: एक और शर्मनाक प्रदर्शन और वनडे सीरीज भी गंवाई, केएल राहुल ने बताई भारत की हार की वजह

 नई दिल्ली  

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट सीरीज गंवाई और अब वनडे सीरीज भी उसके हाथ से फिसल गई। वनडे सीरीज में भारतीय टीम के धुरंधर पूरी तरह से धराशायी हो गए। खासकर गेंदबाजी विभाग ने इस सीरीज में भारतीय टीम की खूब किरकिरी कराई। सीरीज का अब तीसरा वनडे केपटाउन में रविवार को खेला जाएगा, जोकि सिर्फ औपचारिकता होगा। भारत ने ऋषभ पंत के करियर की बेस्ट 85 रन के दम पर 6 विकेट पर 287 रन का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वनडे सीरीज गंवाने को लेकर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है।

राहुल ने मैच के बाद कहा, 'मेजबान टीम घर में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। लेकिन हम भी बीच-बीच में गलतियां कर रहे हैं। यह हमारे लिए अच्छी सीख है। हम एक ऐसी टीम हैं जो जीतने में बहुत गर्व महसूस करती है। हम उन चीजों को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें हमने अतीत में अच्छा नहीं किया है। हमें मध्य ओवरों में विकेट लेना सीखना होगा, साथ ही जिस तरह से हमारे बल्लेबाजों ने रन बनाए तो मध्यक्रम के बल्लेबाजों को संभालना था। पिच ज्यादा धीमी नहीं थी। हम उन्हें 300 रनों के अंडर रोक पाए यह बड़ी बात है। हमारे गेंदबाजों ने कुछ 25 से 30 रन अधिक दिए लेकिन उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की।'

 

#IND vs SA

Source : Agency

पाठको की राय