Wednesday, October 21st, 2026

IND vs NZ 2nd Test, Day-3: तीसरे दिन का खेल शुरू, मयंक-पुजारा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद

 नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। इस समय भारत की दूसरी पारी जारी है और क्रीज पर मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी मौजूद है। भारत ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 350 के करीब लीड हासिल कर ली है। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मात्र 62 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।  
 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 69 रनों के स्कोर के साथ दिन की शुरुआत की है। इस समय मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

 

#IND vs NZ 2nd

Source : Agency

पाठको की राय