Thursday, October 22nd, 2026

IND vs AUS: रोहित एंड कंपनी की चैपल ने लगाई वाट, कहा- चुप करो और खेल पर ध्यान दो

 नई दिल्ली

भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। तीसरा टेस्ट मैच तीसरे दिन लंच ब्रेक से पहले ही निपट गया। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पिच को लेकर काफी विवाद भी हुआ। रैंक टर्नर विकेट पर पहले दिन से गेंद काफी ज्यादा स्पिन हो रही थी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टिकट कटा लिया है, जबकि भारत का फाइनल का टिकट अभी भी अधर में लटका हुआ है। इंदौर टेस्ट में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने जमकर रोहित शर्मा और भारतीय टीम मैनेजमेंट की जमकर क्लास लगाई है।

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, 'भारत को अपनी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं इस बारे में पहले भी बात कर चुका हूं कि कैसे भारत अपने हिसाब से पिच बनवाता है। क्या भारत यह भूल गया है कि वह पिछली दो टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीत चुका है? एडमिनिस्ट्रेटर, खिलाड़ियों, कोचों या फिर क्यूरेटर के अलावा कोई भी बाहर वाला क्या कर रहा है? पिच कैसी होनी चाहिए यह क्यूरेटर पर छोड़ देना चाहिए। क्यूरेटर को ऐसी पिच बनाने दीजिए, जैसी उसे सही लगती है। खिलाड़ी पर खेलें इन पिचों पर।'

चैपल ने आगे कहा, 'अगर वह अगले टेस्ट के लिए ऐसा करते हैं, तो क्यूरेटर को कहना चाहिए कि वह अपने खेल पर ध्यान दें। भारतीयों को जरूरत हैं कि वह चुप बैठें और क्रिकेट पर वापस लौटें। क्या सच में वह भूल गए हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में कैसे जीते थे? टीम में ऋषभ पंत नहीं हैं और अब टीम इंडिया को उनकी अहमियत समझ आएगी।'

 

 

#IND vs AUS

Source : Agency

पाठको की राय