Monday, October 26th, 2026

ट्रेनों में भीड़भाड़ से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

भोपाल
रेलवे जल्दी ही संक्रमण संबंधित अन्य प्रोटोकॉल भी लागू करने जा रहा है। इधर शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इस साल 70 से ज्यादा शादी के मुहूर्त निकाले गए हैं। लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में आमतौर पर बारात के सफर करने के लिए बारातियों के लिए कोच बुक करने की सुविधा आईआरसीटीसी के द्वारा प्रदान की जाती है।

रेलवे यदि आने वाले दिनों में प्रतिबंध बढ़ाता है तो संपूर्ण कोच की बुकिंग करा पाना मुश्किल हो जाएगा। भोपाल, रानी कमलापति समेत अन्य स्टेशनों पर हर साल सीजन में 100 से ज्यादा कोच की बुकिंग ली जाती है। रेलवे यदि नया प्रोटोकॉल जारी करता है तो इस बार यह बुकिंग मुश्किल होगी।

 

#trains

Source : Agency

पाठको की राय