Sunday, October 25th, 2026

बस स्टैण्डों में बढ़ायें यात्री सुविधाएँ

भोपाल

नगरों में स्थित बस स्टैण्ड में जरूरी सुधारों की योजना बनायें। नगर विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश शहरी लोक परिवहन की समीक्षा के दौरान दिये।

सिंह ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट नागरिकों के लिए कितना फायदेमंद है, इसकी रिपोर्ट तैयार करें। शहरों के अन्दर और शहरों के बीच बसों का संचालन करने वाली कंपनियों की स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस में दुर्घटनाएँ रोकने के लिए कड़े कदम उठायें।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह ने कहा कि कांप्रेहेंसिव मोबाइलिटी टेस्ट कराने की जरूरत है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने शहरी परिवहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृत योजना में शहरी परियोजना हेतु प्रदेश के 21 शहरों के लिए 261 करोड़ 89 लाख रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

 

#यात्री सुविधाएँ

Source : Agency

पाठको की राय