Friday, October 23rd, 2026

घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा

नई दिल्ली
 हवाई सफर करने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या लगतार बढ़ रही है। डीजीसीए की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 की तुलना में इस वर्ष सालाना ग्रोथ 67 फीसदी से अधिक है, जबकि माहवार ग्रोथ 50 फीसदी से अधिक है। डीजीसीए ने पिछले आठ माह का हवाई सफर करने वाले यात्रियों का आंकड़ा जारी किया है।

डीजीसीए की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में जनवरी से लेकर अगस्त तक 770.70 लाख यात्रियों ने सफर किया है, जबकि इस दौरान पिछले वर्ष 460.45 लाख यात्रियों ने सफर किया था। वर्ष वार ग्रोथ 67.70 फीसदी है, जबकि माहवार ग्रोथ 50.96 फीसदी है।

रिपोर्ट के अनुसार एयर लाइंस कंपिनयों की कुल क्षमता और यात्रियों की तुलना जुलाई से की जाए तो सभी एयरलाइंस कंपनियों में उतार चढ़ाव आया है। कुछ में यात्रियों की संख्या बढ़ी है, कुछ कम हुए है, तो कुछ में बहुत मामूली फर्क आया है। नई एयर लाइंस आकाशा की बात की जाए तो 52.9 फीसदी यात्रियों ने सफर किया है। पैसेंजर लोड सबसे ज्यादा स्पाइसजेट-विस्तारा में रहा है।

 

#घरेलू हवाई यात्रा

Source : Agency

पाठको की राय