Thursday, October 22nd, 2026

रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि किसानों के लिये ऐतिहासिक सौगात : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल

किसान कल्याण एवं कृषि विकासमंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि केन्द्र सरकार किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अन्नदाता की प्राथमिकता सर्वोपरि है। रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है, जो किसानों के लिये बड़ी सौंगात है।

केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये, जौ का 1980 रूपये, मसूर का 6700 रूपये, रेपसीड और सरसों का 5950 रूपये, कुसुम का 5940 रूपये और चना का 5650 रूपये निर्धारित किया गया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय