Monday, October 19th, 2026

उद्योग स्थापित कर रोजगार के अवसर बढ़ाएँ : डॉ. सोनवलकर

भोपाल
भारत सरकार के उपक्रम एमपीकॉन द्वारा एमपी नगर में होटल अतिशय में नव उद्यमियों के लिए उद्योग स्थापित करने के अवसर और संभावनाओं पर कार्यशाला आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि कुल सचिव, भोज मुक्त ओपन विश्वविद्यालय डॉ. जयंत सोनवलकर ने उद्योग स्थापना के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित करते हुए अवसरों को तलाशने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। डॉ. सोनवलकर ने कहा कि अब समय नौकरी पाने का नहीं बल्कि देने का है। उद्योगों की स्थापना इस सोच को मूर्तरूप देने में बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे लाभान्वित होने की सलाह दी, जिससे उद्योग स्थापना में अधिकाधिक लोग शामिल हो सकें। कार्यशाला में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, लघु उद्योग, उद्यमिता विकास निगम और एमपीकॉन के अधिकारियों ने भी उपस्थित नव-उद्यमियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

 

#भारत सरकार के उपक्रम एमपीकॉन

Source : Agency

पाठको की राय