Tuesday, October 20th, 2026

चेहरे पर ऐसी क्रीम लगाकर बढ़ाएं कोलेजन का उत्पादन

चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि त्वचा में कसावट बनी रहे। त्वचा में कसावट और इलास्टिसिटी बनाए रखना जरूरी होता है। और त्वचा को इलास्टिसिटी देने का काम करता है कोलेजन। कोलेजन के बारे में हम अक्सर आपको बताते हैं कि यह एक खास तरह का प्रोटीन होता है, जिसका उत्पादन त्वचा की कोशिकाएं स्वयं करती हैं। जब त्वचा में इसका उत्पादन धीमा या कम हो जाता है तो त्वचा में झुर्रियां पड़ने लगते हैं।
इसलिए आपको त्वचा पर ऐसी क्रीम्स, लोशन और सीरम लगाने चाहिए, जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं। क्योंकि सभी इंग्रीडिएंट्स से कोलेजन का उत्पादन बूस्ट नहीं होता है। तो क्रीम खरीदते समय आपको किन इंग्रीडिऐंट पर खास गौर करना है, इसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

आपकी क्रीम में होने चाहिए ये पोषक तत्व

अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए आप जिन भी क्रीम्स का उपयोग करती हैं। उनमें मौजूद हर तरह के पोषक तत्व जरूर नहीं है कि आपकी त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करें। क्योंकि कोलेजन मॉलेक्यूल्स काफी लार्ज होते हैं और त्वचा इन्हें आसानी से सोख नहीं पाती हैं। इसलिए इसके उत्पादन के लिए आपकी क्रीम में इन खास तत्वों का होना बहुत जरूरी होता है। जैसे,
फेरुलिक एसिड
रेटिनॉइड्स
विटमिन-सी
विटमिन-ई
एक गिलास ग्रीन जूस ला सकता है चेहरे पर रेडिऐंट ग्लो, हर दिन ऐसे करें सेवन

त्वचा में आसानी से समा जाते हैं

रेटिनॉइड्स, विटमिन-सी और विटमिन-ई ऐसे पोषक तत्व हैं, जिन्हें आपकी त्वचा आसानी से सोख लेती है। ये सीधे तौर पर आपकी त्वचा को कई तरह की खामियों, जैसे पिग्मेंटेनश, रिंकल्स , काले धब्बे, त्वचा का रंग फीका पड़ना जैसी समस्याओं से बचाते हैं। इसके साथ ही त्वचा की कोशिकाएं इन पोषक तत्वों का उपयोग करके अपने पूरे मैकेनिज़म को यूज करते हुए त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाती हैं।

ये एक काम और करती हैं

त्वचा में सिर्फ कोलेजन का उत्पादन बढ़ाना ही काफी नहीं होता है। बल्कि इसके स्तर को बनाए रखना भी एक महत्वपूर्ण काम है। ये सभी पोषक तत्व त्वचा के अंदर कोलेजन के डिग्रेशन रोकने और कोलेजन ब्रेकेज की गति धीमा करने का काम करते हैं। इससे त्वचा की कोशिकाओं की चमक फीकी नहीं पड़ती है।
बुढ़ापा रहेगा कोसों दूर, रोज के खाने में जरूर शामिल करें ये तीन चीजें

इन फलों को खाने मिलती है मदद

आप अपनी डेली डायट में कुछ खास फलों को शामिल करके त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को सही बनाए रख सकती हैं। जैसे, केला
पपीता
संतरा
स्ट्रॉबेरीज
अनानास।
जबकि सब्जियों में लाल शिमला मिर्च, केल और सेलेरी के साथ ही पत्तेदार सब्जियां इस काम में आपकी त्वचा की मदद करती हैं।
इस उम्र में बिगड़ने लगता है महिलाओं का फिगर, सौंदर्य बनाए रखने के लिए जरूर खाएं ये विटमिन

सप्लिमेंट्स पर संदेह है!

हालांकि आपके मन में यह सवाल भी आ सकता है कि कोलेजन के लिए सप्लिमेंट्स लिए जा सकते हैं। लेकिन इस बात पर अभी एक्सपर्ट्स को संदेह है कि कोलेजन सप्लिमेंट्स लेने से त्वचा को इनका लाभ मिलेगा। क्योंकि कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि डायजेशन के दौरान पेट में मौजूद एसिड से कोलेजन सप्लिमेंट्स के गुणों में कमी आ जाती है। इसलिए इस बात पर संदेह है कि ये सीधे तौर पर आपकी त्वचा तक पहुंच पाएंगे। 

 

Source : Agency

पाठको की राय