Monday, October 19th, 2026

कई उद्योगपतियों के यहां आयकर टीम की दबिश, उद्योगपतियों के यहां आयकर का छापा

रायपुर
राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य शहरों में कई उद्योगपतियों के यहां आयकर टीम ने दबिश दी है,जांच अभी जारी है इसलिए विभागीय तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सुबह-सुबह 5 बजे के करीब जैसे ही टीम इनके ठिकानों पर पहुंची तो तेजी से खबर फैल गई।

जानकारी के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ समेत प्रदेश के कई उद्योगपतियों के यहां आयकर की छापेमार कार्रवाई जारी है। रायपुर में  चौबे कॉलोनी में आईटी की टीम रवि सिंघल के घर पर छापा मारा है।  रवि सिंघल रायगढ़ के स्कॉई अलॉज के मालिक है। इसके अलावा शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट, सुमित कोल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आईटी ने की छापामार कार्रवाई जारी है। रायपुर में सफायर ग्रीन्स में अभिषेक अग्रवाल के घर छापा पड़ा है।

इधर कोरबा में आईटी की टीम कार्रवाई कर रही है। यहां दर्री रोड़ स्थित व्यवसायी भगवान दास अग्रवाल के घर में छापा पड़ा है। जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग गाडिय़ों में अफसर की टीम पहुंची थी।  व्यवसायी भगवान दास अग्रवाल के पास कई ब्रांडेड कम्पनियों की फेंचाइजी है। इन सभी के घरों से अंदर बाहर होने की इजाजत किसी को भी नहीं है। पूरे मामले को लेकर न तो स्थानीय आयकर विभाग के अफसर और न ही पुलिस प्रशासन अधिकृत तौर पर कोई जानकारी दे रहे हैं इसलिए अधिकृत डाटा मिलने या पुष्टि होने में अभी कुछ समय लगेगा।

 

#Income tax

Source : Agency

पाठको की राय