Friday, October 23rd, 2026

राजस्थान गृह राज्यमंत्री के रिश्तेदारों के ठिकानों पर हुई आयकर की छापेमारी, अघोषित आय सरेंडर

जयपुर
राजस्थान के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े ठिकानों पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कारोबारी फर्म के हिस्सेदारों ने 18 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर घोषित की है। आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार अब तक करीब 110 करोड़ करोड़ की अघोषित आय पकड़ी गई है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद यह आय ज्यादा भी हो सकती है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने मंत्री के हिस्सेदारों के ठिकानों से 2.90 करोड़ रुपये की नकदी और 1.25 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं।

मालूम हो कि पिछले सप्ताह पांच दिन तक कोतपुतली स्थित बहरोड़, भीलवाड़ा, पाली सहित 40 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई थी।मंत्री के जयपुर में बनीपार्क और सहकार मार्ग स्थित आवास एवं एक हिस्सेदार के मालवीय नगर स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई थी। उत्तराखंड में उनके भाई के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी।

 

 

#Income tax

Source : Agency

पाठको की राय