Sunday, October 25th, 2026

राजधानी में बड़े कारोबारी अग्रवाल के विभिन्न ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

 


रायपुर. आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़े कारोबारी नितिन अग्रवाल के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम ने रायपुर के अनुपम नगर स्थित घर और उरला स्थित प्लांट पर एकसाथ कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक नितिन अग्रवाल ओरियन फेरो अलॉयज के मालिक हैं।

कारोबारी नितिन अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इनकम टैक्स के अफसर छापेमारी को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय