Tuesday, October 20th, 2026

रियल एस्टेट कारोबारियों पर इनकम टैक्स का छापा, कैश के साथ दस्तावेज जब्त!

भोपाल

आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने इंदौर में स्काय अर्थ ग्रुप समेत रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां छापेमार कार्यवाही कर रही है। इस कार्यवाही में स्काय ग्रुप के साथ उनके सहयोगियों के यहां भी सर्वे और छापे की कार्यवाही शुरू की गई है। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े खेमानी, कासलीवाल परिवार के यहां भी टीम आयकर सर्वे कर रही है।  अफसर जिन वाहनों से आए थे उस पर विवाह समारोह के स्टीकर लगाए गए थे ताकि किसी को शक न हो कि टीम छापे मारने जा रही हैै। आयकर अफसरों की टीम सागर चावला, निम्मी चावला, गोविंद चावला, नीरज सचदेव के यहां भी पहुंची और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।  मंगलवार की सुबह आयकर अफसरों की टीम ने जिन कारोबारियों के यहां कार्यवाही शुरू की है, उनके कई प्रोजेक्ट इंदौर शहर में  चल रहे है। आयकर टीम की स्काय अर्थ ग्रुप के एबी रोड स्थित सत्यसार्इं चौराहे पर स्थित ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर कार्रवाई जारी है। इस समूह में स्काय लक्जरिया, स्काय पैलेस जैसे प्रमुख बिल्डिंग शामिल हैं। बीसीएम हाईट्स ग्रुप के यहां भी आयकर विभाग की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि आयकर अफसरों की टीम ने ग्रुप के ठिकानों पर नकदी और दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके पहले पिछले सप्ताह आयकर विभाग के अफसरों ने एक फर्नीचर कारोबारी के भोपाल, इंदौर समेत सात ठिकानों पर कार्यवाही की थी।

अक्टूबर में इनके यहां हुई थी कार्रवाई
इससे पहले अक्टूबर माह भी आयकर विभाग और ईडी की टीम ने शहर के बिल्डर टीनू संघवी और लाभम ग्रुप के प्रमुख सुमित मंत्री के यहां छापे मारे थे। इसके अलावा सुभाष गुप्ता के यहां भी आयकर विभाग ने सर्वे किया था।

 

#आयकर विभाग

Source : Agency

पाठको की राय