स्टील कारोबारी के यहां आयकर छापा नगदी गिनने बुलाई गई मशीन
रायपुर
ओडिशा-राउरकेला की स्कैन स्टील कंपनी के रायपुर स्थित दफ्तर और विक्रय अधिकारी के निवास पर सोमवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। जिसमें उन्हें 5 करोड़ रुपए नगदी मिले जिसकी गणना करने के लिये नोट गिनने की मशीन आयकर विभाग को लगानी पड़ी।
बताया जाता है कि ओड़िशा राउरकेला कि स्कैन स्टील्स कंपनी पर आयकर विभाग की नजर काफी दिनों से इस कंपनी के कारोबार पर जमी हुई थी। जिसके तहत रायपुर आयकर विभाग की टीम ने स्कैन स्टील कंपनी के रायपुर देव्रद्र नगर करसन चेंबर्स में उसके आॅफिस और विक्रय अधिकारी प्रमुख विकास कुमार के गायत्री नगर स्थित मकान में एक साथ दबिश दी। बताया जाता है कि आयकर जांच टीम ने विकास कुमार के घर से पांच करोड़ रुपए नगदी बरामद किये । नोट गिनने बुलानी पड़ी मशीन आयकर अफसरों को गायत्री नगर स्थित फ्लैट की जांच में मिले 5 करोड़ रुपए से अधिक नगद को गिनती करने के लिए वेंडर से नोटों की गिनती करने के लिए मशीन बुलवानी पड़ी। विकास के घर पर देर शाम तक मशीन आवासीय फ्लैट में पहुंच गई और कैश की गिनती की गई जो मंगलवार तक चलती रहीं। इसके अलावा विकास के घर से अधिकारियों को स्वर्ण आभूषण भी मिले जिनका मूल्यांकन अभी किया जाना है।
कंपनी के देवेन्द्र नगर में टिम्बर माकेर्ट स्थित करसन चेंम्बर्स में भी आयाकर भिाग की टीम पहुंची जहां पर स्कैन स्टी कंपनी के अलावा इनके सृष्टि टीएमटी के नाम से बनाये जाने वाले उत्पाद का दफ्तर भी संचालित है। आयकर विभाग की टीम यहां पर दोनों के खरीदी-बिक्री के दस्तावेंजो को खंगाल रही है।

पाठको की राय