Wednesday, October 21st, 2026

आयकर विभाग ने ई-रिक्शा चालक का दिखा दिया 43 लाख का सालाना टर्नओवर

मथुरा
आयकर विभाग की ओर से एक ई-रिक्शा चालक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस उसके सालाना टर्नओवर को लेकर है जो कि 43 लाख रुपये दिखाया गया है। ई-रिक्शा चालक शनिवार को आयकर विभाग के कार्यालय भी गया लेकिन वहां भी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद थाना हाइवे गया, पुलिस ने चालक को आज बुलाया है।  

पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक प्रतापचंद  थाना हाईवे की अमर कॉलोनी में रहता है।  पिछले छह माह से पैनकार्ड बनवाने के लिए डाक विभाग और एक जनसुविधा केंद्र के चक्कर लगा रहा था। बाद में पैन कार्ड  किसी संजय नामक युवक के माध्यम से मिला।

इसके बाद रिक्शा चालक के घर आयकर विभाग की तरफ से एक नोटिस आया, जिसमें सालाना 43 लाख रुपये का टर्न ओवर दिखाया गया। नोटिस मिलते ही उसके होश उड़ गए। वह आयकर विभाग भी गया लेकिन वहां पर उसे संतोष जनक जवाब नहीं मिला। एक अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन में कहीं गड़बड़ी हुई है। हो सकता है कि इसी से मिलता जुलता कोई कारोबारी हो। 

 

#Income Tax Department

Source : Agency

पाठको की राय