Wednesday, October 21st, 2026

 आदित्य ठाकरे के करीबी के घर आयकर विभाग की छापेमारी

मुंबई


महाराष्ट्र सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाने वाले शिवसेना के पदाधिकारी और शिरडी ट्रस्ट के सदस्य राहुल कनाल के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबर है। इस छापेमारी पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आयकर विभाग शिवसेना नेताओं और महाराष्ट्र के मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर रहा है। मुंबई और पुणे में छापेमारी की जा रही है।

इससे पहले आईटी विभाग ने बीएमसी के विभिन्न कॉन्ट्रैक्टर्स और शिवसेना नेताओं के कार्यालयों और परिसरों में छापेमारी की थी। इन छापेमारियों पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "केंद्रीय एजेंसियां पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के कुछ चुनिंदा लोगों को क्यों निशाना बना रही हैं ... क्या उन्हें दूसरे राज्यों से कोई और नहीं मिलता है, यह एमवीए सरकार पर दबाव बनाने और अस्थिर करने की एक रणनीति है।"

 

# आदित्य ठाकरे

Source : Agency

पाठको की राय