Wednesday, October 21st, 2026

आयकर विभाग की ओमैक्स बिल्डर पर छापेमारी, देशभर में 45 ठिकानों पर चल रही तलाशी

नोएडा
आयकर विभाग की टीमें सोमवार सुबह से ही रियल एस्टेट डेवलपर ओमैक्स ग्रुप के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत देशभर में करीब 45 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ओमैक्स बिल्डर पर टैक्स चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-62 और 93 में भी छापेमारी जारी है। चंडीगढ़ आयकर विभाग द्वारा की जा रही इस छापेमारी में कई स्थानों की आयकर विभाग की टीमों की मदद ली गई है। दिल्ली-एनसीआर में 20 स्थानों के साथ ही देशभर में 45 जगहों पर सुबह सात बजे से ही छापेमारी चल रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, नोएडा में तीन, गुरुग्राम में तीन, गाजियाबाद में एक, चंडीगढ़ में चार, लुधियाना में तीन, लखनऊ में पांच, इंदौर में चार स्थानों पर तलाशी जारी है। ओमैक्स बिल्डर का हेड ऑफिस दिल्ली के कालकाजी में है।

नोएडा से दो टीम दिल्ली गई हैं। दिल्ली में बिल्डर का घर और दफ्तर है। ओमैक्स बिल्डर पर टैक्स चोरी के साथ ही बड़ी मात्रा में नकदी लेकर फ्लैट बेचने का आरोप है। ग्रेटर नोएडा में किसी और शहर की टीम जांच कर रही है। आयकर विभाग के करीब 250 अधिकारी इन टीमों में शामिल हैं। दिल्ली की एक टीम नोएडा में पहले भी ऐसी कार्रवाई कर चुकी है।

 

 

#Income Tax Department

Source : Agency

पाठको की राय