Sunday, October 25th, 2026

Income Tax Department raids Congress leader Surya Tiwari's house

रायपुर
कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी-सूर्या- के रायपुर व महासमुंद निवास में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि उनसे जुड़ पांच अन्य संबंधितों के ठिकाने पर विभाग की टीम पहुंची है। अनुपमनगर रायपुर व महासमुंद के वार्ड नंबर एक पर उनके निवास में टीम काफी गोपनीय तरीके से पहुंची,यहां तक कि स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लग पायी। कोयले,जमीन व ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े तिवारी के घर का आसपास का हिस्सा ब्लाक कर दिया गया है किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। उनके करीबी महासमुंद के अजय नायडू व रायगढ़ के रिंटू सिंह के घर पर भी टीम मौजूद है।

 

#Income Tax Department

Source : Agency

पाठको की राय