Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ-कानपुर सह‍ित आयकर व‍िभाग की प्रदेश के 17 ठ‍िकानों पर छापेमारी

लखनऊ
 द‍िल्‍ली, एनसीआर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता सह‍ित कई प्रदेशों और ज‍िलों में ज्वैलर्स/बुलियन व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह सराफा कारोबारी भाइयों के प्रतिष्ठानों और आवास पर छापे मारे। इसमें एक भाई की दुकान जहां चौक सराफा में है वहीं दूसरे भाई का शोरूम बिरहाना रोड पर। इन दोनों के ही सिविल लाइंस में अलग-अलग आवास हैं।

आयकर अधिकारियों ने गुरुवार सुबह एक साथ उनके ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक कानपुर के अलावा इनके लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता स्थित शोरूम पर भी छापेमारी की गई है। पहले दोनों भाई चौक में ही एक साथ कारोबार करते थे लेकिन बाद में बिरहाना रोड में बड़े भाई ने अपना कारोबार अलग कर लिया।

इन दोनों ही कारोबारियों पर पहले भी आयकर विभाग के छापे पड़ चुके हैं। चौक में कारोबार कर रहे भाई की लखनऊ में फैजाबाद रोड पर भी एक शोरूम है। इसके साथ ही दोनों ही भाई पिछले कुछ वर्षों से प्रापर्टी के कार्य में भी जुड़ गए थे। इसमें से एक भाई का शहर में जाजमऊ तो दूसरे पर नवाबगंज क्षेत्र में काम चल रहा है।

 

#आयकर व‍िभाग

Source : Agency

पाठको की राय