Saturday, October 24th, 2026

आयकर विभाग ने1.14 लाख करोड़ का रिफंड किया जारी

नयी दिल्ली
 आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से 31 अगस्त तक कुल मिलाकर 1.97 करोड़ करदाताओं को 1.14 लाख करोड़ रुपये का रिफंड किया है।
विभाग ने  यह जानकारी देते हुये कहा कि 19600998 मामलों में 61252 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड किया गया है। इसी तरह से 146871 मामलों में 51158 करोड़ रुपये कंपनी कर का रिफंड किया गया है।

 

#आयकर विभाग

Source : Agency

पाठको की राय