शरीर से विषैले पदार्थों को हटाने के लिए अपने आहार में कांटेदार तुरई को शामिल करें
कंटोला या मीठा करेला के फायदे
कंटोला की सब्जी को मीठा करेला या ककोरा भी कहा जाता है। यह सब्जी कई सारे पोषक तत्वों से भरी होती है। इसके उपयोग से गंभीर बीमारियों से निजात पाई जा सकती है और स्वस्थ बना जा सकता है।
एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टी
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन पर अगस्त 2014 में छपा शोध इसके अंदर एंटी डायबिटिक एक्टिविटी होने की बात मानता है। इसका सेवन किडनी फंक्शन को भी बेहतर बनाता है।
एंटी कैंसर के फायदे
शोध में देखा गया कि इसकी जड़ का एक्सट्रैक्ट कैंसर जैसी बीमारी को रोकने में मदद कर सकता है। यह ट्यूमर की ग्रोथ के खिलाफ लड़ने में बेहतर देखा गया है।
मसल्स बिल्डिंग फूड
इस वेजिटेरियन फूड में अच्छा खासा प्रोटीन होता है। यह न्यूट्रिएंट मसल्स की रिपेयरिंग और बिल्डिंग के लिए आवश्यक है। इसे सेल्स की बुनियाद माना जाता है।
वेट लॉस फूड
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी इस फूड का उपयोग कर सकते हैं। इसका फाइबर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और पोषण कमजोरी दूर करने में मदद करता है।
एंटी टॉक्सिक प्रॉपर्टी
इस फूड के अंदर एंटी टॉक्सिक प्रॉपर्टी भी पाई जाती है। जो कि अंगों को खराब करने वाले विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं।
गंदे कोलेस्ट्रॉल का नाश
इस सब्जी के अंदर गंदे कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने की ताकत होती है। इस तरीके का कोलेस्ट्रॉल नसों को जाम कर देता है और दिल बीमार कर सकता है।

पाठको की राय