Saturday, October 24th, 2026

बारिश से असम में लगातार बाढ़ के हालात, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

गुवाहाटी
असम में लगातार बारिश के बाद दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेना के जवानों ने कल रात कछार जिले के बालिचरा और बरखोला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया। इस दौरान बाढ़ के पानी में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। असानी चक्रवात आने के बाद से असम लगातार बारिश का सामना कर रहा है। यहां कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई इमारतों को नुकसान भी पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसे लेकर रिपोर्ट जारी किया है। इसके अनुसार दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई ट्रेनों को करना पड़ा रद्द
बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव हो गया। इसे को देखते हुए कई ट्रेन रद्द या फिर आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं।

रिहायशी इमारतों को पहुंचा नुकसान
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण की रिपोर्ट के अनुसार दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से  लगातार बारिश के कारण जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई रिहायशी व वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उपायुक्त नाजरीन अहमद ने एक परामर्श जारी कर लोगों को यात्रा से बचने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खल की घटनाएं हुई हैं जिससे सड़कों की हालत खराब है।

 

#Incessant flood

Source : Agency

पाठको की राय