फाफाडीह में निर्माण श्रमिकों हेतु पंजीयन काउन्टर का शुभारंभ
रायपुर
निर्माण श्रमिकों को पंजीयन कराने में आ रही समस्या को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण श्रमिकों के लिए नगर पालिक निगम रायपुर, अतंर्गत जोन क्रमांक-02 फाफाडीह रायपुर में पंजीयन काउन्टर का आज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल द्वारा शुभारंभ किया गया।
श्रमिक मोहित यादव, मो अयाज, रूबीना शेख, शेख हमशेर, सूरज कुमार तिवारी, रमजान अली, रासिया बानों एवं अन्य को तत्काल पंजीयन कार्ड का वितरण किया गया। इस पर श्रमिकों ने खुशी व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसपर पर हरदीप सिंह होरा (बंटी) अध्यक्ष जोन क्रमांक-2, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुन्दर जोगी, एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावर और अंजनी राधेश्याम विभार, पार्षद अनवर हुसैन, एल्डरमेन सुनील बुवाल तथा जोन कमिश्नर विनय मिश्रा एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

पाठको की राय