Sunday, October 25th, 2026

पर्यावरण विभाग सीएमपीडीआई के मॉडलर लैब का शुभारम्भ

मनेंद्रगढ़

एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अंतर्गत झगराखाण्ड में सीएमपीडीआई के मॉडलर लैब का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक यू टी कंझरकर के अलावा बहुसंख्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक आईडी नारायण तथा पर्यावरण विभाग अध्यक्ष एच के गौर की मौजूदगी में उद्घाटन एसईसीएल हसदेव क्षेत्र क्षेत्रीय महाप्रबंधक यूटी सरकार के द्वारा किया गया।

बड़े हर्ष का विषय है ऐसा मॉडलर लैब बिलासपुर के बाद मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में बन पाया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस लैब के संचालन से ध्वनि वायु पानी के परीक्षण में काफी सहूलियत प्राप्त होगी। यह हसदेव क्षेत्र के लिए भी एक उपलब्धि है यूटी कंझरकर ने बताया कि ऐसा लैब मैंने भटगांव क्षेत्र में देखा था और इससे बेहतर लैब कि मेरे द्वारा एक परिकल्पना भी की गई थी प्रेरणा स्रोत के रूप में अपने अधिकारियों के सहयोग के माध्यम से इस लैब का आज उद्घाटन हुआ है जो क्षेत्र में एक उपलब्धि है। और हमारा प्रयास रहेगा कि हम इस क्षेत्र में एक बेहतर कार्य कर सकें।

 

Source : Agency

पाठको की राय