Monday, October 19th, 2026

इलेक्ट्रोकेमिकल 3डी प्रिंटिंग लेबोरेटरी का उद्घाटन

भोपाल

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मंगलवार को भोपाल सीएसआईआर एंप्री शोध संस्थान में  इलेक्ट्रोकेमिकल 3डी प्रिंटर का उद्घाटन किया। मंत्री सखलेचा ने रिसर्च सेंटर में उपयोगी उपकरणों एवं मशीनों का अवलोकन भी किया। एंप्री के डायरेक्टर डॉ. अवनीश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश शुक्ल एवं अन्य वैज्ञानिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि सीएसआईआर एंप्री संस्थान आत्म-निर्भर भारत के नारे को केंद्रित कर हमेशा प्रदूषण एवं अन्य समस्याओं से लड़ने के लिए काम कर रही है। हमें देश के वैज्ञानिकों के सम्मान में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। वैज्ञानिकों को उनके कामों एवं शोध के दौरान जो भी रुकावटें आ रही है उनका समाधान करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर है और इससे सकारात्मक परिणाम समाज के सामने आए।

मंत्री सखलेखा ने कहा कि हमेशा वैज्ञानिकों से आग्रह रहता है कि समाज की जरूरतों के आधार पर एक कमर्शियल एनालिसिस जरूर होना चाहिए, बिना इसके इनोवेशन का कोई महत्व नहीं रह जाता है। हमारे लिए लिए कम खर्च में इफेक्टिव प्रोडक्ट्स तैयार करना अति आवश्यक है और इसे एक चैलेंज की तरह लेने चाहिए।

मंत्री सखलेचा ने बंबू बेस्ड कंपोजिट से बने उत्पाद के बारे में जानकारी ली। इन उत्पादों का निर्माण बाँस में खास तरह के केमिकल को मिलाकर किया जाता है, जो कि पूरी तरह से लकड़ी की जगह उपयोग में लाया जाता है। सखलेचा ने सीएसआईआर एंप्री के इनोवेशन को इफेक्टिव बताया। वहीं बम्बू टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी वाटर प्यूरीफायर को सराहते हुए इलेक्ट्रोकेमिकल 3डी प्रिंटर के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहुभागी उपयोग एवं शोध के लिए यह अत्यंत आवश्यक साबित होगा। इन सभी टेक्नोलॉजी के साथ काम कर हम विज्ञान को नए दौर में ले जाएंगे और प्रदेश के साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे।

 

#3डी प्रिंटिंग लेबोरेटरी

Source : Agency

पाठको की राय