Tuesday, October 20th, 2026

महाविद्यालय में ऐडऑन- वैल्यू ऐडेड कोर्स के द्वितीय बैच का प्रारंभ समारोह

अमरपाटन
शासकीय महाविद्यालय  में 21 नए ऐडऑन वैल्यू ऐडेड कोर्स प्रारंभ किए गए जिसका प्रारंभ समारोह दिनांक  मंगलवार  को रखा गया।  कार्यक्रम की शुरुआत मां हंसवाहनी की माल्यार्पण से हुई।  तदोपरांत मुख्य वक्ता डॉ आर एस पटेल विभागाध्यक्ष गणित शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना ने सर्वप्रथम ऐडऑन कोर्स संचालित होने पर महाविद्यालय को बधाई दी।  इसके बाद उन्होंने मैथमेटिकल मॉडलिंग विषय पर कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं में गणित के प्रति रुचि पैदा की।

उन्होंने कहां की अगर हम विषय से प्रेम करते हैं और  रुचि के साथ पढ़ते हैं तो आत्म बल एवं आत्म बुद्धि का विकास होता है एडऑन कोर्स संयोजक  प्रदीप द्विवेदी ने महाविद्यालय में शुरू हुए 21 नए ऐडऑन एवं वैल्यू ऐडेड कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की।  आइक्यूएसी संयोजक डॉ. एसएन मिश्र ने ऐडऑन कोर्स के महत्व के बारे में बताया अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिस तरह वेदों में गणित के सूत्र के द्वारा जटिल से जटिल गणना भी आसानी से की जा सकती है।  

मुख्य वक्ता के  व्याख्यान पर  बीएससी के छात्र छात्राओं कीर्ति मिश्रा, दिव्या पटेल, प्रसून सिंह ने अतिथियों  का धन्यवाद किया और इस विषय पर भविष्य में अधिक व्याख्यान हेतु आमंत्रित करने का आग्रह किया।  ऐडऑन कोर्स के सभी कोर्स कोऑर्डिनेटर, छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण प्रारंभ समारोह में उपस्थित रहे।  मंच संचालन डॉ. सुबोध शुक्ला ने किया तथा गणित के विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश सिंह ने मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापक गण एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय