गोयल के अमर्यादित भाषा से चैंबर के चुनाव पर प्रतिकूल असर
भोपाल
कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे गोविंद गोयल को उनकी हरकतों के कारण बुजुर्गीयत में बेआबरू होकर पद छोड़ना पड़ा था। तबसे शहर भर में उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने की चर्चाएं थीं, इसी बीच उन्होंने भोपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स के चुनाव में इतना उत्पात मचाया जिससे उनके समेत 9 लोगों के खिलाफ न केवल केस दर्ज करना पड़ा बल्कि इससे चैंबर की प्रतिष्ठा को भी गहरा आघात पहुंचा है।
मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण गोविंद गोयल अब विवादित और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। ऐसे में इस विवाद के बाद भोपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स के सदस्य की शिकायत पर शनिवार को कोहेफिजा पुलिस ने गोविंद, आकाश सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आॅफिस में घुसकर गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने और कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने बताया कि सदस्य प्रहलाद दास अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीती 8 सितंबर को कोहेफिजा स्थित भोपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में गोविंद गोयल, उनके बेटे आकाश गोयल, तेजकुलपाल सिंह, सुनील जैन, रामबाबू शर्मा, मोतीलाल वाधवानी, सचिन जैन, मुकेश सेन और संदीप गोधा पर रोककर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने और काम में बाधा उत्पन्न करने पर 341, 294, 500,506 और 34 धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि भोपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स के चुनाव को टालने के उद्देश्य से मानसिक संतुलन खो चुके गोविंद गोयल ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ा। कहां और कब कैसे बोलना है इसका ज्ञान नहीं होने के कारण गोविंद गोयल ने बीते दिनों कोहेफिजा स्थित चैंबर आॅफ कॉमर्स के कार्यालय में अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया। उन्होंने चैंबर के सदस्यों पर बीच जमकर चिल्लाचोट, नारेबाजी और दूसरों को देख लेने की बात करते रहे। गोविंद गोयल ने जैसे ही दिग्विजय सिंह की तारीफ की और कुछ शब्द हिन्दू विरोधी कहे, तो दूसरे सदस्यों ने इसका जमकर विरोध किया और जय-जय श्रीराम के नारे बैठक कक्ष में गूंजने लगे। इसके बाद यहां पर जमकर विवाद हुआ।
विवादित और अमर्यादित भाषा बोलने वाले गोयल के विरोध में चेम्बर के सदस्य सुनील पंजाबी ने इसका जमकर विरोध किया। उन्होंने गोयल पर आरोप लगाए कि वे अपनी अमर्यादित भाषा को बंद करें, लेकिन दिमागी हालत खराब होने के कारण गोविंद गोयल शांत नहीं हुए और वहां पर विवाद करते रहे। इसके बाद चैंबर आॅफ कॉमर्स के सदस्य दो खेमों में बंट गए। ऐसे में अब चैंबर आॅफ कॉमर्स के चुनाव भी फिलहाल आगे बढ़ा दिए गए हैं।

पाठको की राय