Friday, October 23rd, 2026

असामयिक वर्षा के दृष्टिगत किसान हित में गेहूँ उपार्जन पंजीयन करने पोर्टल 22 से 24 मार्च तक पुन: खुलेगा

भोपाल

राज्य शासन द्वारा प्रदेश में हुई असामयिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए गेहूँ उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए 22 से 24 मार्च तक पंजीयन पोर्टल को पुन: खोला जाएगा। इस निर्णय से शेष रह गए किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये किसानों का पंजीयन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित थी, जिसे 5 मार्च 2023 तक बढ़ाया गया था।

 

 

#गेहूँ उपार्जन

Source : Agency

पाठको की राय