Wednesday, October 21st, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा विशेष सघन चेकिंग अभियान

रायपुर

छत्तीसगढ राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निदेर्शानुसार मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में अन्य राज्यों से आयात/निर्यात होने वाले अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, पार्सल सामानों के साथ ही साथ यात्री गाडियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान रायपुर मंडल द्वारा अवैध परिवहन की रोकथाम के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के अधिकारी व बल सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग के टू व्हीलर पार्किंग, कार पार्किंग, गुड शेड, आवक जावक पार्सल, लिज से माल बुक किए गए तथा आने वाले समानों की चेकिंग की गई इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

 

Source : Agency

पाठको की राय