Tuesday, October 20th, 2026

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम शुरू

रायपुर
स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर दिया है। विभागीय प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश पर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने आज से काम करना शुरू कर दिया है। यहां से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-2235091 पर फोन किया जा सकता है। आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई को कोविड-19 वार-रूम का प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में ह्यओमिक्रॉनह्ण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों के मुताबिक सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय