Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रख कलेक्टर ने चचाई स्थित कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

अनूपपुर
मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जी के आगामी सप्ताह में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने ऊर्जा नगरी चचाई मे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया गया इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे कलेक्टर ने चचाई बाबा कुटी के सामने स्थित मैदान की साफ सफाई तथा कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्था, पार्किंग आदि की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए

 

Source : Agency

पाठको की राय