Thursday, October 22nd, 2026

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, सीमाएं सील

नाहन
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके मद्देनजर उत्तराखंड के साथ लगती सिरमौर जिला की सभी सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। जिला के पांचों इंटर स्टेट नाकों पर पुलिस के साथ आईटीबीपी जवान अलर्ट मोड़ पर है।

बता दें कि उत्तराखंड के साथ सिरमौर जिला की 97 किलोमीटर की सीमा लगती है। जिला के 2 विधानसभा क्षेत्रों पांवटा साहिब व शिलाई से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में आवागमन किया जा सकता है। ऐसे में पुलिस ने पांवटा साहिब में हरियाणा की सीमा के साथ बहराल, उत्तराखंड के साथ लगते गोविंदघाट बैरियर, डाकपत्थर के समीप खोदरी माजरी व शिलाई के मीनस व जोंग बैरियर को सील कर दिया है। वहीं जिला के साथ लगती उत्तराखंड की सीमाओं में भी पूरी तरह से चौकसी बरत रही है। गहन तलाशी के बाद ही वाहनों का आवागमन हो रहा है।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि उत्तराखंड में होने वाली मतदान प्रक्रिया के चलते सुरक्षा की दृष्टि से पड़ोसी राज्य के साथ लगते जिला सिरमौर के इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दोनों राज्यों की पुलिस आपस में समन्वय बिठाकर कार्य कर रही है।

 

#मतदान

Source : Agency

पाठको की राय