Friday, October 23rd, 2026

एकतरफता प्यार में 22 साल के प्रेमी ने 14 साल की मासूम पर किया चाकू से हमला

रायपुर
शासकीय स्कूल में पढ़ाई करने वाली 14 साल की मासूम पर आरोपी युवक ने एकतरफा प्यार के चलते उसके हाथ में चाकू से हमला कर दिया और कहा कि  तेरे हाथ में मेरा नाम जिंदगी भर रहेगा। बच्ची के परिजनों ने टिकरापारा थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई हैं।

टिकरापारा टीआई संजीव मिश्रा ने प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 साल की मासूम बच्ची संतोषी नगर इलाके के एक शासकीय स्कूल में पढ़ाई करती है और रोज की तरह गुरुवार को भी स्कूल जाने निकली थी, तभी स्कूल के पास 22 साल के आरोपी सादिक ने उसे रोक लिया और एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया लेकिन बच्ची ने इस बार भी मना कर दिया। इससे नाराज आरोपी सादिक ने अपने पास रखे चाकू से मासूम बच्ची के हाथ में वार करते हुए कहा कि तेरे हाथ में मेरा नाम जिंदगी भर रहेगा और वहां से फरार हो गया। इससे पहले भी सादिक ने अपने प्यार का इजहार कर चुका था, मगर बच्ची इसे नजरअंदाज करती रही।

धारदार चाकू के हमले से बच्ची चीख पड़ी तो आसपास मौजूद लोगों का ध्यान जैसे ही बच्ची पर गया वे तुरंत उसे टिकरापारा अस्पताल लेकर गए जहां मरहम पट्टी करने के बाद बच्ची को छुट्टी दे दी गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना टिकरापारा पुलिस को कर दी और सूचना मिलते हुए पुलिस अस्पताल अस्पताल पहुंची और बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी सादिक के खिलाफ  धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई हैं। वहीं इस मामले में बच्ची के परिजन पुलिस से मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

 

#love#lover

Source : Agency

पाठको की राय