Saturday, October 24th, 2026

रुझान में बंगाल में BJP ने किया पलटवार, TMC के काफी करीब पहुंची, कांग्रेस शून्य पर

नई दिल्ली
आज पांच राज्यों की राजनीति का सुपर संडे है। पश्चिम बंगाल की 292, असम की 126, केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर हुए मतदान के नतीजों के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने वाली है, क्योंकि पांचों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पांचों राज्यों के अब रुझान आने लगे हैं और किसकी हार होगी और कौन जीतेगा, इसकी तस्वीर दिखने लगी है। शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। असम में भी भी भाजपा कमाल कर रही है। 

कांग्रेस का बंगाल से लेकर असम तक बुरा हाल है। बहरहाल, बंगाल में दीदी की होगी हैट्रिक या खिलेगा कमल, असम में फिर चलेगा मोदी मैजिक या कांग्रेस करेगी कमाल, केरल में बचेगा लेफ्ट का आखिरी किला या राहुल की मेहनत लाएगी रंग, तमिलनाडु में डीएमके और एआईडीएमके में कौन होगा सत्ता का सरताज और पुडुचेरी में क्या है जनता का मिजाज? इसका पता अब से कुछ देर में चलने लगेगा। तो चलिए जानते हैं चुनावी नतीजों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट।

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय