वेस्टर्न एशिया यूथ आनलाइन चेस चैंपियनशिप में राजनांदगांव की राशि आठवें स्थान पर
रायपुर
श्रीलंका चेस फेडरेशन द्वारा आयोजित वेस्टर्न एशिया यूथ आॅनलाइन चेस चैंपियनशिप अंडर आठ आयु समूह में राजनांदगांव की राशि वरुणकर ने नौ चक्रों में 6.5 अंक हासिल कर टॉप 10 में जगह बनाते हुए आठवा स्थानां हासिल की।
राशि ने लगातार तीन श्रीलंकाई खिलाडि?ों को हराया जिसमें कविथम, परारीन, व के पी अद्रा शामिल हैं। राशि की जीत का सिलसिला यहीं पर नहीं थमा। उन्होंने चौथे चक्र में भारत की श्रीजिता दास को हराकर स्पर्धा में पूरे चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही थीं। पांचवें चक्र में राशि को अपने ही हमवतन खिलाड़ी एरीना फीडे मास्टर दीया दिगम्बर, जिन्हें इस स्पर्धा में शीर्ष वरीयता प्राप्त थी, उनके हाथों हार का सामना करना पड़ा। मगर, राशि ने आगे हार न मानते हुए फिर से अपना जादुई प्रदर्शन दिखाया। इस दरमियान भारत की ही किनदिसेट्टी से जीत हासिल की तथा पूवी शाशिनी से ड्रा खेला। आठवें चक्र में पुन: राशि श्रीलंका की जयसिंघे पर भारी पड़ी। इस तरह से तीन अंकों में ढाई अंक अर्जित करते हुए शानदार स्पर्धा में राशि ने वापसी करते हुए पूरी स्पर्धा में 6.5 अंको के साथ दूसरे क्रम पर आ गईं। प्रतियोगिता का अंतिम एवं निर्णायक मुकाबला का नौ वां चक्र काफी महंगा पड़ा।
भारत की चारवी जिन्हें इस चैंपियनशिप में उपवेजता का गौरव हासिल हुआ है, उनसे मात खा गई और उम्मीद पर पानी फिर गया। अगर इस बाजी को राशि जीत जाती तो सम्भवत: टाईब्रेक के आधार पर चैंपियन बन सकती थीं, लेकिन इसे राशि के दुर्भाग्य ही कहा जाएगा। बहरहाल राशि ने स्पर्धा में आशा के अनुरूप प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संयोजक हेमंत खुटे ने बताया कि राशि प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के कुशल मार्गदर्शन और राजनांदगांव के कोच रणवीर भट्टी के सानिध्य में रोजाना पांच से छह घंटे का विशेष प्रशिक्षण ले रही थीं। राशि टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन उनका दुर्भाग्य रहा कि अंतिम व निर्णायक मैच उनके हाथ से निकल गया। नतीजन उन्हें दूसरे स्थान से सीधे आठवें स्थान पर समझौता करना पड़ा।

पाठको की राय