Wednesday, October 21st, 2026

गांधी जयंती पर वात्सल्य योजना में समाजसेवियों ने ही कम पोषित बच्चों से गृह भेंट

रीवा
जिले भर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कम पोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है। बच्चों का पोषण स्तर बढ़ाने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा वात्सल्य योजना के रूप में नवाचार किया गया है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा समाजसेवियों द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी दी गयी है। इनके द्वारा हर सप्ताह कुपोषित बच्चे के घर का द्वारा करके महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की मानीटरिंग की जाती है। विकासखण्ड त्योंथर के सेक्टर चदई में आंगनवाड़ी केन्द्र खटिया में कुपोषित बच्चे आर्यश से गृह भेंट करके उसके परिवार को पोषण किट प्रदान किया गया। मऊगंज के वार्ड क्रमांक 13 में अतिकुपोषित बच्चे अनुज साकेत से गृह भेंट करके उसे दवाओं तथा पोषण किट का वितरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पोषण माह का 30 सितंबर को समापन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत सेमरिया में कार्यक्रम आयोजित कर कम कुपोषित बच्चों को पोषण आहार वितरित किया गया। इसी तरह मऊगंज में ग्राम नौढ़िया, खुजवा सुखदेव सिंह, सिरमौर, आंगनवाड़ी केन्द्र करहिया तथा अगडाल, नगर पंचायत गुढ़ तथा नगर निगम रीवा के विभिन्न वार्डों में जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने वात्सल्य योजना के तहत गोद लिए बच्चों से गृह भेंट कर उन्हें पोषण आहार की किट प्रदान की। इसी तरह के कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किये गये।

 

#Gandhi Jayanti#children

Source : Agency

पाठको की राय