Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

UNSC मीटिंग में भारत ने बंद की पाकिस्तान की बोलती, तिलमिला उठा चीन

 संयुक्त राष्ट्र 
अफगानिस्तान में तालिबानी राज लाने के पीछे पाकिस्तान की बड़ी और संदिग्ध भूमिका अब दुनिया के सामने आ गई है। एक तरफ जहां तालिबान को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की दुनियाभर आलोचनाएं हो रही हैं, तो वहीं चीन अपने दोस्त के साथ हो रहा ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। अब चीन ने अपने दोस्त देश पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में अफगानिस्तान के पड़ोसी देश को बोलने की अनुमति नहीं दिया जाना 'अफसोसजनक' है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने आरोप लगाया है कि अफगानिस्तान के मामले पर भारत की अध्यक्षता में हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।

पाकिस्तान के इस दावे का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत गेंग शुआंग ने कहा, 'परिषद के कुछ सदस्यों ने अपने बयान में कहा कि वे यह देखना चाहते हैं कि अफगानिस्तान के पड़ोसी इस मामले में बड़ी भूमिका निभाएं। हमें पता चला कि कुछ क्षेत्रीय देशों और अफगानिस्तान के पड़ोसियों ने आज की बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया था। यह अफसोसजनक है कि उनके अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया गया।'

 पाकिस्तान ने सोमवार को भारत पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर इस्लामाबाद को एक बार फिर सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बैठक के बाद इस बारे में सिलसिलेवार ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्वीट किया, ''अफगानिस्तान की नियति को लेकर इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और व्यवधान डाला। इस बहुपक्षीय मंच का बार-बार राजनीतिकरण करना, अफगानिस्तान और क्षेत्र के लिए उसकी नीयत को दर्शाता है।''

 

#UNSC मीटिंग

Source : Agency

पाठको की राय