सत्र "अर्बनाइजेशन" में पीएच.डी. स्कॉलर ने दी प्रस्तुति
भोपाल
पीएच.डी. कोलोक्वियम- 2022 के सत्र अर्बनाइजेशन में कुमारी नेहा सिंह, बलविंदर रुपाणा, श्री नक्षत्र चटर्जी और सुश्री स्वर्णा द्विवेदी ने पीएच.डी. के प्रस्तावों के बारे में प्रस्तुति दी। सेज यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ. अमोघ गुप्ता ने कहा कि सभी के प्रस्ताव अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च इस तरह का करें, जो समाज और देश के लिए उपयोगी हो। उन्होंने स्कॉलर्स को विषय के चयन और कंटेंट के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एस.पी.ए. के एचओडी डॉ. पीयूष हजेला ने कहा कि रिसर्च के लिए ऑब्जेक्टिव और मेट्थडोलॉजी जरूरी है।
उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास शुभाशीष बनर्जी ने कहा कि टॉपिक स्पष्ट होना चाहिए। डॉ. शीतल शर्मा ने कहा कि टॉपिक मिक्स नहीं करें। टॉपिक छोटा रखें। उन्होंने स्कॉलर्स की शंकाओं का भी समाधान किया।

पाठको की राय