रेस्टोरेंट में ग्राहक ने 2750 रुपए के बिल पर दे दी करीब 12 लाख की बख्शीश
हैम्पशायर
कुछ लोग रेस्टोरेंट में स्टाफ को बख्शीश (टिप) देकर आते हैं। मगर यह अक्सर बिल से कम होती है। लेकिन न्यू हैम्पशायर में एक ग्राहक ने इस मामले में सभी को हैरान करके रख दिया है। अज्ञात ग्राहक ने मात्र 37 डॉलर के बिल पर सौ या दो सौ नहीं बल्कि पूरे 16,000 डॉलर (11,88,464.00 रुपए) टिप देकर कर्मचारियों को हैरान कर दिया।
रेस्तरा की ओर से किया गया फेसबुक पोस्ट
दरअसल रेस्टोरेंट में आए एक ग्राहक ने दो हॉटडॉग, एक पिकल चिप्स और कुछ ड्रिंक्स का ऑर्डर किया। इसका कुल बिल 37 डॉलर आया। इसके बाद जब टिप देखी तो रेस्तरा कर्मी हैरान हो गए। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए शख्स का आभार जताया। पोस्ट में लिखा, ‘स्टंबल इन रेस्टोरेंट में एक बहुत ही उदार ग्राहक आए। हम उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
सभी स्टाफ की बीच बराबर बंटी रकम
ग्राहक को जिन कर्मियों ने सर्विस दी, सिर्फ उन्हीं को यह टिप नहीं दी गई, बल्कि उस शिफ्ट में काम करने वाले सभी स्टाफ के बीच इसे बराबर बांटा गया। शिफ्ट में बारह लोग थे’। रेस्तरां के मालिक माइर जारेला का कहना है कि टिप कितनी बड़ी है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, रेस्तरा में कोई भी टिप उस शिफ्ट में काम करने वाले हर कर्मचारी के बीच समान रूप से बांटी जाती है। कुछ कर्मियों का कहना है कि वह टिप की इस रकम से कहीं बाहर घूमने जाएंगे, क्योंकि खुद इसका खर्चा उठा पाना उनके लिए मुश्किल था।
माइक जारेला का कहना है कि इतनी बड़ी टिप लेने में हम खुद असहज महसूस कर रहे थे। इसलिए जब ग्राहक ने यह रकम देनी चाही तो हमने उनसे दोबारा पूछा कि आप सुनिश्चित हैं? हमने यह भी पूछा कि अगर उन्होंने गलती से यह रकम दे दी है तो हम उन्हें वापस करने को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, वह यह रकम देना चाहते हैं।

पाठको की राय