Monday, October 19th, 2026

हमारा लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक लेकर आना है: कमल पटेल

भोपाल

हरदा किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा में शुरू हुए कमल युवा खेल महोत्सव 2021- 22 के आयोजन पर कहा कि इन खेलों के आयोजन के पीछे हमारा लक्ष्य है कि ओलंपिक खेलों में हरदा के खिलाड़ी मेडल लेकर आए। मंत्री पटेल ने कहा कि इस खेल महोत्सव में 28 प्रकार के खेल है जिसमें मलखंब, खो -खो,कबड्डी ,दौड़, एथलेटिक, तैराकी, शरीर सौष्ठव जैसे खेलों के साथ अन्य खेल खिलाए जा रहे हैं। खेल महोत्सव के विभिन्न खेलों में जो खिलाड़ी  उभर कर आएंगे। हम उन्हें अच्छे कोच के साथ हर प्रकार की सुविधाएं देंगे ताकि उनकी बहुमुखी खेल प्रतिभा में निखार आ सके और वे देश के लिए खेलते हुए हरदा का नाम रोशन करें।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज हरदा में खेल महोत्सव की जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि कमल स्पोर्ट्स क्लब और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए मैं बधाई देता हूं।उन्होंने कहा कि जब से मैं राजनीति में आया हूं मेरा तबसे एक ही सपना है हरदा जिला हर क्षेत्र में नंबर वन कैसे बने । उन्होंने कहा कि एक तहसील से जिला बना हरदा इस समय देश में गेहूं उत्पादन और चना उत्पादन में नंबर वन है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हम अग्रणी हैं।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हमने अभी तक हरदा जिले में जो भी कार्यक्रम शुरू किए हैं  उसे हमने "नर्मदे हर- जिंदगी भर" के लिए शुरू किए हैं। अब यह खेल महोत्सव भी हरदा में हर वर्ष 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।*

 

#Kamal patel

Source : Agency

पाठको की राय