Thursday, October 22nd, 2026

विकास के नाम पर यूपी सरकार ने विज्ञापन में छाप दी कोलकाता के फ्लाइओवर की तस्वीर, विपक्ष हुआ हमलावर

लखनऊ
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं, जरा सी गलती हुई नहीं कि विपक्ष आपके कपड़े उतारने को तैयार है। ऐसे में एक गलती योगी सरकार से हो गई। फिर क्या विपक्ष कहां रुकने वाला था, आखिर वोट का सवाल है भाई। दरअसल हुआ ये योगी सरकार चुनावों को देखते हुए विज्ञापन के माध्यम से यूपी में हुए विकास को जनता के सामने रख रही है। ऐसे ही एक विज्ञापन में जिन तस्वीरों को लगाया गया वह तस्वीरें कोलकाता और अमेरिका की बताई जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर टीएमसी और सपा सरकार ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे ने भाजपा के विकास के दावे को खोखला बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी को बदलने का मतलब ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में किए गए बुनियादी ढांचे से तस्वीरों को चोरी करना और यूपी में हुए विकास के नाम पर उनका इस्तेमाल करना है। ऐसा लगता है कि डबल इंजन मॉडल बीजेपी के सबसे मजबूत राज्य में बुरी तरह फेल हो गया है।
 
समाजवादी पार्टी ने भी इन विज्ञापनों को लेकर योगी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। सपा ने ट्विटर पर 'यूपी तक' की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुख्यमंत्री के झूठ की फिर खुल गई पोल। विज्ञापनों में जनता का पैसा पानी की तरह बहाने वालों के पास दिखाने के लिए अपना किया कोई काम नहीं, तो कोलकाता में हुए निर्माण की तस्वीर छाप कर जनता को कर रहे गुमराह, शर्मनाक यह है झूठ बोलने में नंबर एक बीजेपी सरकार। जिसके दिन हैं बचे चार।'
 
वहीं सपा से जुड़े आशीष यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'बाबा जी बंगाल का काम यूपी का बता रहे हैं। लगता है पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखने जा रहे? आज कल "दम मारो दम" वाला प्रसाद पूरे यूपी सचिवालय में फैल चुका है।'

 

#यूपी सरकार

Source : Agency

पाठको की राय