Friday, October 23rd, 2026

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में धोनी के शागिर्द ऋतुराज गायकवाड़ ने उड़ाया गर्दा, 22 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

नई दिल्ली

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर भारत में कई सारी टी20 लगी खेली जा रही है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का भी आगाज हुआ। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में धोनी के शागिर्द ऋतुराज गायकवाड़ ने गर्दा उड़ा दिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मात्र 22 गेंदों पर अर्धशतक ठोक अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में मदद की। गायकवाड़ ने इस दौरान 27 गेंदों पर 5 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.04 का रहा।
 
गायकवाड़ महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में पुनेरी बप्पा की कप्तानी कर रहे हैं। गुरुवार को हुए एमपीएल के पहले मुकाबले में उनका सामना केदार जाधव की अगुवाई वाली कोल्हापुर टस्कर्स से हुआ। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कोल्हापुर के लिए अंकित बावने ने 57 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेल टीम को 144 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। कोल्हापुर के लिे अंकित के अलावा कोई बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। कप्तान केदार जाधव ने भी इस दौरान निराश किया।
 
इस आसान से स्कोर का पीछा करने उतरी पुनेरी बप्पा की टीम के लिए पारी का आगाज कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पवन शाह ने किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 110 रनों की साझेदारी हुई। पवन ने भी इस दौरान अर्धशतक जड़ 57 रनों की पारी खेली।

 

 

#शागिर्द ऋतुराज गायकवाड़

Source : Agency

पाठको की राय