Sunday, October 25th, 2026

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू का शव घर में लटकता मिला, मचा हड़कंप

शाजपुर
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। शाजपुर स्थित घर पर परमार की बहू का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बहू ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है, यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या कुछ और। फिलहाल इस घटना की और अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

 

 

#इंदर सिंह परमार

Source : Agency

पाठको की राय