Tuesday, October 20th, 2026

सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम, जया के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के  पहले चरण के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हाल में भाजपा सरकार में मंत्री पद छोड़ कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य भी हैं। सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा,  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव रामलाल जी सुमन, सांसद जया बच्चन भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति के अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।
 

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें से केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और सांसद वरुण गांधी के नाम नहीं है। बुधवार को जारी हुई इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, स्‍मृति ईरानी, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेन्‍द्र नागर, चौधरी भूपेन्‍द्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह 'राजू भईया', एसपी सिंह बघेल, साध्‍वी निरंजन ज्‍योति, कांता कर्दम, रजनीकांत महेश्‍वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्‍द्र कश्‍यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटिक शामिल हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय