Thursday, October 22nd, 2026

विगत ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े : डहरिया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि विगत ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े हैं। कोरोना काल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर रही है। किसानों के खाते में पैसे डाले जाने से राज्य में व्यवसायों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पिछले वर्षों में अन्य राज्यों की तुलना में विकास की राह पर सबसे आगे हैं।

नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने महासमुंद जिले के सरायपाली में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने डॉ भीमराव अंबेडकर मंगल भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा जल आवर्धन योजना कार्य 27 करोड़ 18 लाख रुपए का भूमि पूजन, डेढ़ करोड़ की लागत से बने सर्व समाज मंगल भवन उद्घाटन, 50 लाख की लागत से बने आश्रय स्थल (रैन बसेरा) का, नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी अंतर्गत 19 लाख रुपये की लागत से बने गोठान निर्माण का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 8 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 20 लाख का भूमि पूजन, वार्ड नंबर 14 शिव मंदिर के पास बड़े तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य 1 करोड़ 24 लाख रुपए का भूमि पूजन विभिन्न वार्डों में सीसी रोड बाउंड्री वॉल एवं नाली निर्माण 1 करोड़ 43 लाख रुपए का भूमि पूजन पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य का भूमि पूजन, सतनाम निर्माण कार्य 56 लाख रुपए, मंगल भवन कार्य 20 लाख रुपए का भूमि पूजन किया।
डॉ. डहरिया ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में राज्य को विभिन्न श्रेणियों में अच्छे कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले है। राज्य शासन द्वारा सभी वर्गों के हितों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित कर लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए पौनी पसारी योजना के तहत निर्माण कार्य एवं राजीव मितान क्लब का गठन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस अवसर पर बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरायपाली क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि सभी समाजों के उपयोग के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन का आज लोकार्पण किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय