Thursday, October 22nd, 2026

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 699 नए मामले आये, कल से 219 केस कम

नईदिल्ली


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 699 मामले सामने आए हैं. जो कल के मुकाबले कोरोना के नए केस में 219 कम मामले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कल सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोविड-19 के 918 नए केस पाए गए और एक्टिव मरीजों की संख्या 6,350 तक पहुंच गई थी. लेकिन आज इसमें कमी आई.

डेली पॉजिटिव रेट इस समय 0.71%  जबकि वीकली पॉजिटिव रेट 0.91% है. भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्‍या इस समय 6,559 है. एक्टिव मामलों की दर फिलहाल 0.01% है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 435  मरीज रिकवर (रिकवरी रेट 98.79% ) भी हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से रिकवर होने वालों की कुल संख्‍या 4,41,59,617 पहुंच चुकी है. पिछले 24 घंटों में देश में कोराना के 97,866  टेस्‍ट किए गए, इसे मिलाकर अब तक 92.04 करोड़ टेस्‍ट हो चुके हैं.  पिछले 24 घंटों में वैक्‍सीन 7,463 डोज दिए गए.


गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह, शनिवार को देश में  एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे. शनिवार के आधिकारिक आंकड़ों में कहा गया था कि झारखंड और महाराष्ट्र ने कोरोना से एक-एक मौत की सूचना दी जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली.कोरोना के मामलों में हो रहे इस इजाफे के बीच, केंद्र ने छह राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि वे वायरल संक्रमण में अचानक वृद्धि को नियंत्रित करने पर ध्यान दें.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पिछले सप्‍ताह महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को पत्र लिखकर परीक्षण, उपचार, ट्रैकिंग और टीकाकरण पर जोर देने को कहा. छह राज्यों को लिखे अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां अधिक संख्या में मामले सामने आ रहे हैं. यह संक्रमण के संभावित स्थानीय प्रसार का संकेत दे रहे हैं. संक्रमण को रोकने के लिए जोखिम मूल्यांकन-आधारित दृष्टिकोण का पालन करने की आवश्यकता है.

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय