देश में पिछले 24 घंटे में 5,874 नए केस आए सामने, एक्टिव केस 50 हजार के नीचे
नईदिल्ली
वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार खौफ देखने को मिल रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से इसके बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लग गया है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रहा था।
24 घंटे में कोरोना के 5874 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि एकबार धीरे-धीरे ही सही लेकिन इसका ग्राफ गिरने लगा है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5874 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 25 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना के 7171 नए केस सामने आए थे जबकि 40 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 1297 की गिरावट दर्ज की गई है।
देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (30 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5874 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 25 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 9 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
27 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,040 नये मामले सामने आए थे और इसके कारण सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि संक्रमण दर 21.16 प्रतिशत थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,36,196 हो गई थी. सात मरीजों की मौत हो जाने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,613 हो गई थी. सात में से तीन मौतों में कोविड-19 मौत का प्राथमिक कारण नहीं था, जबकि दो मरीजों में संक्रमण का पता आकस्मिक चला था. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,708 हो गई है, जिनमें से 3,384 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं.
वहीं इस दौरान देश में 8,148 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या लंबे असरे बाद गिरकर 50 हजार के नीचे पहुंच गया है। एक्टिव केस 51,314 से घटकर 49,015 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2299 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,39,206 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 39 हजार 206 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 64 हजार 841 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 533 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति
- अभी कुल एक्टिव केस- 49 हजार 015
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 39 हजार 206
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 43 लाख 64 हजार 841
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 533
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 3.31 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 4.25 प्रतिशत है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.11 प्रतिशत शामिल है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

पाठको की राय