Thursday, October 22nd, 2026

देश में बीते 24 घंटों में 1,208 नए मरीज हुए ठीक, एक्टिव केसों की संख्या 12,054

नई दिल्ली
कोरोना महामारी केसों में अब लगातार गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की और से मंगलवार (05 अप्रैल) को जो आंकड़े जारी किए गए हैं उनके मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटों में देश के अंदर 795 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 1,208 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए और 58 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 12,054 है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4.30 करोड़ से अधिक है। वहीं कुल रिकवरी 4,24,96,369 से अधिक है। देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,21,416 है। वहीं 1,84,87,33,081 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 

 

#corona

Source : Agency

पाठको की राय