Wednesday, October 21st, 2026

पहले चरण में 46 प्रत्याशी करोड़पति तो दो के पास पैसे ही नहीं

रायपुर/नई दिल्ली.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। राज्य में 7 नवंबर को पहले और 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिमार्म्स (ADR) ने पहले चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 233 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कितने उम्मीदवार दागी? इस चरण में चुनाव लड़ रहे 233 में से 26 उम्मीदवारों (12 फीसदी) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 12  उम्मीदवारों (सात फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाजपा ने सबसे ज्यादा दागियों को दिया टिकट
सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार भाजपा के हैं। भाजपा के 20 में से पांच उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें से चार उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। आप के 10 में से चार उम्मीदवार दागी हैं, जिनमें एक उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी के 15 में से तीन उम्मीदवारों पर केस चल रहा है, जिनमें दो गंभीर आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दो उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

 

#11% women got

Source : Agency

पाठको की राय